भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल के पिता का हुआ निधन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2021। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल के पिता  अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल  का निधन रविवार को हो गया। पार्थिव पटेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पार्थिव पटेल के पिता को ब्रेन हैमरेज के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया की तरफ से खेलने के अलावा आईपीएल भी खेला था। उनके पिता के निधन के बाद क्रिकेट बिरादरी सदमे में है।  उन्होंने ट्वीट कर कहा,’ गहरे शोक और दर्द के साथ हम अपने पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 26 सिंतबर को आखिरी यात्रा के लिए रवाना हुए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ उन्होंने  साल 2019 में सोशल मीडिया में अपने पिता की मेडिकल स्थिति के बारे में जानकारी दी।

पटेल ने ट्वीट किया था कि वह ब्रेन हैमरेज से पीड़ित हैं। कृपया मेरे पिता के लिए प्राथनाएं करें। पेटल ने 17 साल की उम्र में भारत के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। वो सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मटों से संन्यास का ऐलान किया था। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार को 'जगाने' के लिए आज हरियाणा के पानीपत में किसान भरेंगे हुंकार, राकेश टिकैत भी होंगे रैली में शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पानीपत 26 सितम्बर 2021। 27 सितंबर को बुलाए भारत बंद से एक दिन पहले यानी रविवार को किसान हरियाणा के पानीपत में महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद रहंगे। किसानों का कहना है कि यह महापंचायत कृषि […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प