नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण आज, झामुमो की बैठक में रवींद्र महतो विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 दिसंबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो नीत गठबंधन की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब विधायकों के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है। इसके लिए विधानसभा का चार दिवसीय सत्र आहूत किया गया है। जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रवींद्र महतो झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा।

विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा, 20 भाषाओं में शपथ लेने का विकल्प

एक अन्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। पहले दो दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ 20 भाषाओं में ली जा सकती है। दूसरा अहम मुद्दा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव है। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर भी बहस और अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। पिछले 5 वर्षों में राज्य में ऐसा विकास हुआ है जो पिछले 19 वर्षों में नहीं हुआ था।

राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले करेगी गठबंधन सरकार

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए हमने 15 से 16 प्वाइंट बनाए हैं। हम राज्य को दिशा देने के लिए एक रूपरेखा तैयार करेंगे। 5 दिसंबर को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा की रणनीति पर बाबूलाल मरांडी ने दी जानकारी

झारखंड में विधानसभा सत्र की शुरुआत और भाजपा की भावी रणनीति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा विधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। एक मुद्दा यह था कि सभी विधायक सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें। 

झारखंड की समस्याओं के समाधान पर क्या करेंगे

मरांडी ने कहा, चूंकि 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र है, इसलिए सभी लोग विधानसभा में समय पर जाएंगे। दो दिन शपथ ग्रहण होगा और फिर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा आने वाले समय में और बैठक करेगी।

Leave a Reply

Next Post

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला; कहा- किसान न्याय की गुहार लगा रहे, केंद्र ने बार-बार धोखा दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 दिसंबर 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को कहा कि किसान न्याय की गुहार लगा रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें बार-बार धोखा दिया है। साथ ही जोर देकर यह भी कहा कि किसानों से […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर