जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार का कहर: टैंकर और बस के बीच जोरदार टक्कर, एक दर्जन यात्री हुए घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर 21 दिसंबर 2024। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम राछा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। टैंकर वाहन भी पलट गया। उसके चालक को भी चोट आई है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।। मिली जानकारी अनुसार, नवागढ़ बस स्टैंड से शुक्ला बस जोकि जांजगीर आ रही थी। वहीं, जांजगीर की तरफ से टैंकर नवागढ़ की ओर जा रहा था। तभी राछा चौक के पास टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। वहीं, टैंकर को लेकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। मगर रफ्तार कम नहीं होने के कारण चौक से 300 मीटर की दूरी पर जाकर पलट गया। जिससे टैंकर के चालक को भी चोट आई है। सभी का उपचार सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच पड़ताल कर रही है, टैंकर को जब्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

देवास में सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोगों की दर्दनाक मौत, पति - पत्नी और दो बच्चों की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देवास 21 दिसंबर 2024। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार की तड़के एक घर में भीषण आग लग गई, आपको बता दें की दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला