नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 मार्च 2023। स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने पॉलिटीशियन फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अचानक शादी की तस्वीरें साझा कर स्वरा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। अब दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ फिर से शादी रचाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी के फंक्शन अगले हफ्ते शुरू हो रहे हैं। कपल की पारंपरिक शादी में कौन-कौन सी रस्में होने वाली हैं? आइए जानते हैं…

जोर-शोर से शुरू हुई तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहद की पारंपरिक शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। यह सभी कार्यक्रम 11 मार्च से 16 मार्च के बीच के लिए शेड्यूल हैं। स्वरा के परिवार के करीबी सूत्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘स्वरा डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय दिल्ली में अपने नाना और नानी के घर पूरी रस्मो-रिवाज के साथ शादी कर रही हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वरा ने सभी रस्मों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी का बड़ा सेलिब्रेशन होने वाला है।

करीबी लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में शामिल होने वाले सभी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलावा भेज दिया गया है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी पारंपरिक शादी की तैयारियों के बीच अपनी इंस्टा स्टोरी पर फूलों से सजी एक सेज की तस्वीर शेयर की थी। यह उनकी सुहागरात की सेज की तस्वीर थी। तस्वीर में एक्ट्रेस का रूम और बेड फूलों से सजा नजर आया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मां इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि मेरी सुहागरात फिल्मी हो।’

इस फिल्म में आएंगी नजर
आपको बता दें कि स्वरा और फहद की मुलाकात वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद इन्होंने शादी का फैसला किया। स्वरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज फलानी’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Next Post

जिस जगह पर चीनी सेना से हुआ था खूनी संघर्ष, उस गलवां घाटी के पास क्रिकेट खेलते दिखे भारतीय सेना के जवान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2023। जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ गालवां घाटी के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही