हंगेरियन मार्क “कीवे” ने भारतीय बाजार में 3 विश्वस्तरीय उत्पादों को लॉंच करने की घोषणा की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 मई 2022। हंगेरियन मार्क कीवे ने भारत में अपने विस्तार की शुरुआत की है और तीन नए विश्व स्तरीय उत्पादों को लॉन्च करते हुए अपने उत्साहपूर्ण इरादों की घोषणा की है। इन तीनों के अलावा, निर्माता की योजना साल के अंत से पहले अन्य पांच उत्पादों को लॉन्च करने की भी है। कीवे का स्वामित्व क्यूजे समूह के पास है, जो शताब्दी मार्के, बेनेली की मूल कंपनी भी है। इस अवसर पर कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, विकास झाबख ने कहा, भारतीय बाजार में नवीनतम शैली की दमदार हंगेरियन मार्के “कीवे ” पेश करते हुए हमें बहुत गर्व और उत्साह की अनुभूति हो रही है।बेनेली इंडिया में हम कई वर्षों से उबर से प्रतिस्पर्धा करते हुए भारतीय मोबिलिटी बाजार में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। भारतीय मोटरिंग उत्साही की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने विस्तार की इस अवधि में हमने आकर्षक डिज़ाइन वाले, अच्छी ताकत वाले और भरोसेमंद प्रदर्शन करने वाले ऐसे गतिशीलता उत्पादों की आवश्यकता समझी है जो कीमत और गुणवत्ता की दृष्टि जागरूक भारतीय खरीदारों की नजरों में खरे उतरे हैं। हमने जाना कि भारतीयों की खास जरूरत पूरी करने के लिए, नए जमाने की हंगेरियन मूल की बेनेली के साथ-साथ विकसित कीवे हमारा साथ देने के लिए सर्वथा उपयुक्त है।   के-लाइट 250वी एक मजबूत आधुनिक क्रूजर है। यह 250सीसी सेगमेंट का पहला क्रूजर भी है जिसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम के साथ वी-ट्विन इंजन लगा है। जब सवार उबड़-खाबड़ इलाकों में इस पर सवारी करता है तो इसकी इन दोनों खासियतों के कारण इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होती और इसका इंजन पर्याप्त दमदार सिद्ध होता है। के-लाइट 250वी एक क्रूजर है जिसे आपको हर रोज चलाने की इच्छा होगी। यह इतना बेहतरीन राइड अनुभव देती है कि आप खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे और इसका एक कारण है इसमें बैठने की आरामदायक मुद्रा और इसकी सीट का खास आकार जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं, और यही कारण हैं कि इस पर बैठकर सवारी करने की मुद्रा आरामदायक होती है। इस मोटरसाइकिल में अल्ट्रा-स्मूथ राइड के लिए फ्रंट और रियर हाइड्रोलिक सस्पेंशन में टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। वीएस्टे 300 एक शक्तिशाली मैक्सी-स्कूटर है जो यूरोपीय लुक पसंद करने वाले, चलने में आसान और आराम सवारी चाहने वाले की जरूरतों को एक ही पैकेज में पूरा कर देता है। इसे अत्यधिक काम की अपेक्षा रखने वाली जीवन शैली की अपेक्षाओं और दैनिक रूप से शहर में आवागमन करने वालों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है।   सिक्सटीज़ 300आई एक रेट्रो क्लासिक स्कूटर है जो आपको 60 के दशक के सबसे शानदार दशक की याद दिलाता है। फ्लेयर्ड पैंट्स, रॉक संगीत, रंगों के छींटे और विशिष्ट व्यक्तिवादी शैली के दशक का स्मरण दिलाने वाला यह, सिक्सटीज़ 300आई राइड करने वाले को सामान्य से परे जाने और मुक्त रूप से अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है इसकी सवारी साहसिक फैशन स्टेटमेंट सिद्ध होती है।

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी विवाद में अब कल होगी SC में सुनवाई, हिंदू पक्ष के वकील की तबीयत खराब होने पर दी नई तारीख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 मई 2022। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत में हिंदू पक्ष ने वक्त मांगा, जिस पर अदालत ने कल दोपहर 3 बजे सुनवाई का वक्त तय किया है। इस दौरान सभी पक्षों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप