पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, देश भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण को ‘भारत छोड़ने’ को कह रहा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक महाअभियान शुरू करने जा रही है। 21 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत संसद में लगी गांधी जी की प्रतिमा से आज किया जाएगा। गौरतलब है कि नौ अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज इसके 81 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर परोक्ष रूप से ऐसे समय में निशाना साधा है जब सत्तारूढ़ भाजपा बुधवार को इसी तर्ज पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पार्टी के सांसदों के साथ बैठक करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के खिलाफ वे सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाएं। भाजपा के इस नए अभियान का समापन 29 या 30 अगस्त कर्तव्य पथ पर किया जाएगा। पार्टी द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री 16 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पीएम ने इसी अभियान का प्रचार सोशल मीडिया पर करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो। मोदी ने बार-बार विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है और लोगों से उनसे दूर रहने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा, आज हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का स्वप्न और संकल्प है। इसके सामने कुछ बुराइयां रोड़ा बनी हुई हैं। इसलिए भारत आज एक स्वर में कह रहा है, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो। भारत में समाईं ये बुराइयां देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है, बहुत बड़ी चुनौती है। मुझे विश्वास है हम सभी अपने प्रयास से इन बुराइयों को खत्म करेंगे, परास्त करेंगे और फिर भारत की विजय होगी, देश की विजय होगी, हर देशवासी की विजय होगी।

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा। इस ट्वीट में एक कार्टून दिखाया गया है जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से कह रहे हैं, ‘मॉम हमारे पास तो पब्लिक है’। साथ ही कार्टून में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण का बैनर लिए पब्लिक को दिखाया गया है।

विपक्षी गठबंधन पर पीएम का हमला
हाल ही में पीएम मोदी ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया था। इस आयोजन में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि पूरा देश महात्मा गांधी द्वारा किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से प्रेरित है और भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण छोड़ने का आह्वान कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत छोड़ो आंदोलन' की बरसी पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी लिए गए हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया है। तुषार ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। तुषार गांधी ने बताया कि वे मुंबई में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान