युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक फंसे, उनकी घर वापसी की व्यवस्था करे सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2026। युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक फंसे हुये है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं विदेश मंत्रालय से छत्तीसगढ़ के इन नागरिकों के सकुशल वापसी की तुरंत व्यवस्था करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अभी खाड़ी देशों में स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश के नागरिक जो खाड़ी देश मे काम काज के लिए गये है, वो भारी तनाव में है, उनके परिजन भी चिंतित है। युद्ध के चलते हवाई सुविधा रद्द कर दी गई है ऐसे में उनकी सुरक्षित घर वापसी को लेकर परिजन भी चिंतित है। ऐसे कठिन समय में राज्य सरकार को प्रदेश के नागरिकों की सकुशल घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से पहल करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आबूधाबी, इरान, सिंगापुर, बाली, तेहरान, यूएई जैसे देशों में छत्तीसगढ़ के नागरिक फंसे है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार से खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों के लिए स्पेशल हवाई जहाज भेजकर अपने नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करवाने की पहले करे।

Leave a Reply

Next Post

खामेनेई की मौत की गूंज कश्मीर तक: प्रदर्शनों से थमी घाटी की रफ्तार, घंटाघर से गलियों तक सख्त पहरा; स्कूल बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2026। कश्मीर घाटी में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सख्त पाबंदियां जारी रहीं। प्रशासन ने एहतियातन सोमवार को दो दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थान बंद […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव