IPL 2022: जडेजा का प्रयोग असफल, अब कौन होगा महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 मई 2022। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आईपीएल उतना शानदार नहीं रहा है। कप्तानी को लेकर टीम में उहापोह की स्थिति रही और प्रदर्शन भी खराब रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि कब धोनी ही चेन्नई की नैया पार लगाते रहेंगे? कब तक धोनी ही चेन्नई के कप्तान रहेंगे?

टीम नौ मैचों में तीन जीत के साथ अभी नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब फिर से धोनी के कंधों पर है। अगर टीम शीर्ष चार में नहीं रहती है तो 2020 के बाद यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सीजन होगा जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं होगी।

धोनी कब तक रहेंगे कप्तान?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बतौर कप्तान वापसी करने वाले धोनी ने टॉस के दौरान कहा था, ”बिल्कुल, आप मुझे यलो जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन वो जर्सी ये होगी या कोई और इस बारे में नहीं पता।” धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। उन्हें टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब सवाल उठता है कि धोनी कब तक खेलेंगे? माना जा रहा है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलेंगे। तब तक टीम नए कप्तान की तलाश करेगी।

कौन हो सकता है अगला कप्तान?
रवींद्र जडेजा:
 यह स्टार खिलाड़ी कप्तान के तौर पर फेल रहा है। आठ मैचों में टीम को सिर्फ दो जीत दिला सका। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों खराब रही। धोनी ने खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि जडेजा दबाव को नहीं झेल पाए। कप्तानी का असर उनके खेल पर दिख रहा था। अब इस बात की उम्मीद कम ही है कि जडेजा को दोबारा से चेन्नई कप्तान बनाने के बारे में सोचेगी।

ड्वेन ब्रावो: धोनी के बाद ब्रावो ही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि एक सीजन के लिए ब्रावो बेहतर विकल्प हो सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या चेन्नई की टीम अगले सीजन में ब्रावो को लेकर दांव खेलती है या नहीं। हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि ब्रावो को कप्तान बनाया जाएगा। उनके खिलाफ उनका उम्र है। साथ ही फिटनेस की समस्या भी ब्रावो के साथ बनी रहती है।

मोईन अली: चेन्नई ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया था, लेकिन सीजन में मोईन अली का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने कुछ मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की है। ऐसे में धोनी के बाद एक या दो सीजन के लिए मोईन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़: टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिल सकती है। उनके साथ उनका उम्र भी है। धोनी की तरह ही ऋतुराज ठंडे दिमाग से सोचते हैं। उन्हें कभी भी दबाव में नहीं देखा गया है। खराब फॉर्म के बावजूद ऋतुराज परेशान नहीं हुए। उन्होंने लगातार मेहनत की और सनराइजर्स के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली। मौजूदा टीम में ऋतुराज ही धोनी के सही विकल्प दिखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना

शेयर करेअभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से, मुख्यमंत्री आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचेंगे : रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 04 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस हेलीपेड से प्रदेश के सभी विधानसभा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप