सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद

admin
शेयर करे

ज्वेलर्स से एक करोड़ की उठाईगिरी के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, वाहनों की लगी कतारें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा, 31 जुलाई 2026। जिले के सीतापुर में ज्वेलरी व्यवसायी से एक करोड़ रुपए से अधिक की उठाईगिरी के आरोपियों को पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर बंद रखा और नेशनल हाईवे-43 पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12 बजे से किए गए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें लग गई। आंदोलन की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने स्कूटी में सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग लटकाकर रखा था। वे दुकान का शटर खोल रहे थे, इसी दौरान उठाईगीर उनका ज्वेलरी से बैग लेकर भाग निकले। बैग में करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की ज्वेलरी थी। आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

नगर बंद, व्यापारियों ने किया चक्काजाम

उठाईगिरी की घटना की जांच के दौरान पता चला कि अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों ने उठाईगिरी की वारदात का अंजाम दिया है। अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीतापुर के व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह से ही नगर की दुकानें बंद रखीं और दोपहर 12 बजे से नेशनल हाईवे-43 पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी संघ के आह्वान पर दवा दुकानों को छोड़कर नगर की सभी दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं। कारगिल चौक पर चक्काजाम में व्यापारी संघ और सर्राफा व्यापारी संघ सहित नगरवासी भी बैठे हैं। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एम्बुलेंस को छोड़कर स्कूली बसों और यात्री वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। वहीं भारी वाहन जाम में फंस गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए कारगिल चौक सहित नगर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। व्यापारियों के आंदोलन को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी अपना समर्थन दिया है।

ओड़िसा गैंग के शामिल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के ज्वेलरी की उठाईगिरी में ओडिशा के कुख्यात गिरोह का हाथ होने का अंदेशा है। गैंग का सरगना जेल में बंद है और वहीं से सिंडिकेट चला रहा है। सरगुजा से पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच के लिए पहुंची हैं। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

शेयर करेमुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात