अब नक्सलियों की खैर नहीं, सीआरपीएफ ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में तीन ‘फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस’स्थापित किए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 नवंबर 2022। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने नक्सलियों के गढ़ों पर कार्रवाई करने के मकसद से छत्तीसगढ़ और झारखंड के दूरस्थ नक्सली हिंसा प्रभावित इलाकों में तीन नए ‘फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस’ स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में एक-एक एफओबी और झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक एफओबी बनाया गया है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ये एफओबी आसपास के क्षेत्रों में समन्वित अभियान शुरू करने के लिए सुरक्षा बलों के लिए एक आधार के रूप में काम करेंगे और नक्सली आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने में भी मदद करेंगे। छत्तीसगढ़ में एफओबी सुकमा में चिंतागुफा थानाक्षेत्र के दुब्बकोंटा में और बीजापुर के उसूर थानाक्षेत्र में नम्बी में स्थित है।

नक्सलियों के खिलाफ ये एफओबी ‘लॉन्च पैड’ के रूप में काम करेंगे
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों इलाके नक्सलियों का गढ़ हुआ करते थे। आंतरिक क्षेत्रों में इन एफओबी की स्थापना से सुरक्षा बलों को मदद मिलेगी क्योंकि ये नक्सलियों के खिलाफ उनके ठिकानों के करीब आक्रामक अभियानों को अंजाम देने के लिए ‘लॉन्च पैड’ के रूप में काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि इन दूर-दराज इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी न केवल नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला को कमजोर करेगी बल्कि उन्हें इन क्षेत्रों से बाहर करेगी और क्षेत्र में विकास गतिविधियों को बढ़ावा देगी। सितंबर तक अद्यतन किए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2018 की तुलना में वामपंथी उग्रवादी हिंसा की घटनाओं में 39 प्रतिशत की कमी आई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान राजनांदगांव क्षेत्र के लिए 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 22 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के। 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर