खुद को होर्डिंग पर देख अवनीत कौर ने याद किए संघर्ष के दिन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 जून 2023। टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। कंगना रनोट की पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म टीकू वेड्स शेरू में अवनीत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल प्ले किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद को होर्डिंग्स पर देखकर खुशी जताई और बताया कि उन्होंने किन संघर्षों का सामना किया है। 21 साल की अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और खुद को ‘हीरोइन’ बताया है। मुंबई के अलग-अलग जगहों पर लगे होर्डिंग्स के सामने पोज देते हुए अवनीत कौर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर के सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने 12 साल के संघर्ष को याद किया है।

अवनीत कौर ने बताया कि उन्होंने कैसे 12 साल के करियर में तमाम मुश्किलें झेलीं और अब जाकर खुद को होर्डिंग्स पर देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह हीरोइन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “”12 साल पहले मैं सिर्फ डांस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट के रूप में सपनों के शहर मुंबई आई थी, जिसे अब मैं अपना घर कहती हूं। हमारे पास रहने के लिए छत नहीं थी और जब-जब मौका मिला, हमने कई बार घर बदले। मेरे माता-पिता ने मेरे लिए लंबी दूरी तय की। हम एक-एक ऑडिशन के लिए घंटों बस, ट्रेन और स्कूटर्स से ट्रेवल करते थे। इतने सालों के बाद आखिरकार खुद को एक होर्डिंग पर देखना किसी सपने से कम नहीं लग रहा है। फाइनली मैं हीरोइन बन गई। इसे संभव बनाने के लिए थैंक यू मणिकर्णिका (कंगना का प्रोडक्शन हाउस) और कंगना रनोट। मुंबई मेरी जान, तुम निश्चित रूप से एक ऐसी जगह हो जहां सपने सच होते हैं।”

Leave a Reply

Next Post

'अतीक-अशरफ की हत्या में यूपी सरकार का हाथ', सुप्रीम कोर्ट में बहन ने लगाया आरोप, याचिका में की ये मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 27 जून 2023। प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल की रात में गोलियों से भूने गए माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में उसकी बहन आयशा नूरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अतीक और अशरफ की बहन ने सुप्रीम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस