बॉक्सर अरुंधति को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, अब विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप के लिए लवलीना से होगा ट्रायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2021। देश की उभरती हुई बॉक्सर अरुंधति चौधऱी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भारतीय मुक्केबाजी संघ ने बिना ट्रायल के तुर्की में होने वाली विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप के लिए लवलीना बोरगोहेन को शामिल कर लिया था। जिसके बाद राजस्थान के कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने भारतीय मुक्केबाजी संघ के इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।  वहीं, इस मामले पर सुनवाई होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने अरुंधति के पक्ष में फैसला दिया। कोर्ट ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से लवलीना और अरुंधति के बीच में ट्रायल करवाने को कहा है। दोनों के बीच  होने वाले ट्रायल में जो जीतेगा उसी का 70 किग्रा भारवर्ग के लिए टीम में चयन होगा। अरुधंति अगर यह ट्रायल जीतने में सफल रहीं तो उन्हें  विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिल सकता है। 

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बैकफुट पर आया संघ

दिल्ली हाई कोर्ट को इस फैसले के बाद भारतायी मुक्केबाजी संघ पूरी तरह बैकफुट पर आ गया है। क्योंकि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिना ट्रॉयल के लवलीना को वर्ल्ड महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया था। जिसके बाद अरुंधति ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएफआई को अपना पक्ष रखने को कहा जिस पर मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई। 

ट्रायल के लिए तैयार अरुंधति

बॉक्सर अरुंधति चौधरी ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह एशिया की बेस्ट बॉक्सर का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। हाल ही में उन्होंने नेशनल यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग वुमेन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

क्या है पूरा मामला

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बीते महीने टर्की में आयोजित होने वाली विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप के लिए कोटा की अरुंधति चौधरी को नजरंदाज करते हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को 70 किग्रा भारवर्ग के लिए टीम में शामिल किया था। उस समय अरुंधति ने मीडिया से बात  करते हुए कहा  था कि बीएफआई ने जिस लवलीना को विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल किया है उसे मैंने हमेशा ट्रायल में हराया है। अरुंधति का कहना था कि मैं विश्व चैंपियनशिप में हर तरह से भाग लेने के काबिल हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि बीएफआई ने मेरा चयन न कर के मेरे साथ अन्याय किया है। 

Leave a Reply

Next Post

ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, कंगारुओं ने इंग्लैंड को नौ विकेट से रौंदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ब्रिस्बेन 11 दिसंबर 2021। एशेज सीरीज के तहत ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को शर्मनाक हार क सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में इंग्लिश टीम को 10 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ कंगारू टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर