पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र,केंद्र सरकार खुद उधार लेकर दे बकाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 02 सितंबर 2020।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर मांग की है कि केंद्र सरकार खुद उधार लेकर राज्यों को जीएसटी बकाया दे।ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान खुद उन्होंने भी जीएसटी लागू करने का विरोध किया था।  वस्तु एवं सेवा कर (GST) बकाये का मामला उलझता ही जा रहा है. कई राज्य केंद्र सरकार द्वारा दिए गए विकल्प को मानने को तैयार नहीं हैं।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह भी याद दिलाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी ने भी जीएसटी लागू करने का विरोध किया था।  उन्होंने लिखा है, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य ऐसे समाधान के लिए सहयोग करेंगे कि सेस संग्रह को पांच साल के बाद तब तक जारी रखा जाए, जब तक केंद्र सरकार इस कर्ज का ब्याज सहित पूरा भुगतान नहीं कर देती। ‘ 

अब तक 4 सीएम ने लिखे पीएम को लेटर

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता बनर्जी से पहले तीन अन्य राज्यों के मख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर यह मांग की है कि केंद्र सरकार खुद उधार लेकर राज्यों को जीएसटी का बकाया दे।  तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम ई के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है. इनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेटर लिखा है। 

अरुण जेटली ने क्या कहा था

ममता बनर्जी ने कहा है, ‘स्वर्गीय श्री अरुण जेटली ने दिसंबर 2013 में सार्वजनिक तौर पर यह बयान दिया था कि बीजेपी इस एकमात्र वजह से जीएसटी लागू करने का विरोध कर रही है, क्योंकि उसे यह भरोसा नहीं है कि केंद्र सरकार राज्यों को हुए नुकसान की भरपाई का वादा पूरा करेगी!’ 

क्या है मामला

गौरतलब है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की 41वीं बैठक 27 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में हुई थी. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्यों को उनके जीएसटी बकाये के ​भुगतान के लिए 2 विकल्प दिए गए हैं. विकल्प 1: रिजर्व बैंक की सलाह से राज्यों को एक विशेष विंडो दिया जाए ताकि वे वाजिब ब्याज दर पर 97,000 करोड़ रुपये रकम उधार हासिल कर पायें।  विकल्प 2: राज्य एक विशेष विंडो के द्वारा समूचे जीएसटी कम्पेनसेशन की कमी के बराबर यानी 2.35 लाख करोड़ रुपये का उधार ले सकें। 

इन दोनों विकल्पों पर राज्यों को 7 दिन के भीतर अपनी राय देने को कहा गया. लेकिन केरल और पंजाब सहित सात गैर बीजेपी शासित राज्यों ने इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए विकल्पों को मानने से इनकार कर दिया है।  केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने भी केंद्र सरकार के विकल्पों को ठुकरा दिया है। 
 

Leave a Reply

Next Post

सुगम यातायात और सौन्दर्यीकरण के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठान निभाए सहभागिता: जयसिंह अग्रवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 02 सितम्बर 2020। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में लोगों के लिए यातायात को सुगम बनाने तथा जिले के सौन्दर्यीकरण के लिए जिले में स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। श्री अग्रवाल ने […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय