पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 जनवरी 2023। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव की सलाह दी है। वहीं, अब पाकिस्तान के सिंगर सज्जाद अली इसपर तंज कसा है। ऐसे में एक बार फिर ‘बेशरम रंग’ विवादों में आ गया है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बिना नाम लिए ही ‘बेशरम रंग’ पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ‘बेशरम रंग’ उनके वर्षों पुराने गाने ‘अब के हम बिछड़े’ से मिलता जुलता है। दरअसल, सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने आने वाली फिल्म का एक गाना सुना, जिसे सुनते ही उन्हें अपने वर्षों पहले लिखे गए गाने की याद आ गई।

सज्जाद अली ने वीडियो में नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ की ओर है। यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘बेशरम रंग सज्जाद अली के म्यूजिक कंपोजिशन पर आधारित है। भारत के लोग पाकिस्तानी गाने चुराते हैं और उन्हें क्रेडिट भी नहीं देते।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘ये तो बेशरम रंग जैसा ही लग रहा है।’ इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही गाने एकदम अलग है और ‘बेशरम रंग’ इसका कॉपी नहीं है।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में घिरी हुई है। एक ओर गाने पर चोरी के आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी ओर दीपिका की गाने में पहनी गई बिकिनी के भगवा रंग का विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

स्टार ऑलराउंडर ने कहा- हार्दिक पांड्या लंबे समय तक बने रह सकते हैं टी20 में कप्तान, लेकिन...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। पिछले एक साल में हार्दिक पांड्या भारत के टॉप प्लेयर बनकर उभरे हैं। एक साल पहले यानी 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनकी टीम में जगह खतरे में दिखाई पड़ रही थी, लेकिन आईपीएल 2022 ने हार्दिक की किस्मत पलट […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज