नीतीश कुमार का बड़ा कदम, RCP सिंह होंगे JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 27 दिसम्बर 2020। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वस्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के चुनाव में पार्टी की उम्मीद से खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होने के कारण वह पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जदयू को फुल टाइम अध्यक्ष की जरूरत है। फुल टाइम अध्यक्ष से जदयू को बिहार में तीसरे नंबर की से पहले नंबर की पार्टी बना सकता है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं। वह संगठन महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं। इसी से उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है। नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव के बाद से आरसीपी सिंह के नाम पर मुहर लग गई। 

अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ, उसका असर बिहार में नहीं होगा: संजय झा

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय स्थित कपूर्री ठाकुर सभागार में रविवार को शुरू हुई। बैठक में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए प्रतिनिधि भी शिरकत कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें अरुणाचल प्रदेश का मुद्दा भी शामिल है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश का असर बिहार में नहीं होगा। जदयू के विधायक अरुणाचल में सरकार को समर्थन दे रहे थे इसके बाद भी ऐसी घटना हुई यह मंथन का विषय है। संजय झा ने विपक्षी पार्टी की ओर से इस मामले को लेकर निशाना साधे जाने पर कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई काम नहीं रह गया है। विपक्ष सिर्फ सपना देखते रहे सरकार पांच साल तक मजबूती के साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में किसी के लिए कोई संभावना नहीं है।

भाजपा का जदयू के छह विधायकों को शामिल कराए जाने का व्यवहार उचित नहीं: श्रवण कुमार

वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि कभी खुशी कभी गम का दौर आता रहता है। पार्टी पहले से इसका सामना करती रही है। उन्होंने कहा कि जदयू हर स्थिति से निपट लेगा। इससे पूर्व जदयू प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा का जदयू के छह विधायकों को शामिल कराए जाने का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार अरुणाचल प्रदेश में है, ऐसे में उसे इस तरह करना आवश्यक नहीं था।

इस बीच राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी के अंदर बड़ा उलटफेर होगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में जदयू को 43 तो भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। वहीं जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले पार्टी को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा, जहां जदयू के सात में से छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में हुमा कुरैशी की एंट्री, , निभाएंगी यह किरदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपक्मिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग जारी है। इस फिल्म को लेकर हर रोज नई खबरें भी सामने आ रही है। अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि इस फिल्म में […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज