कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

देहरादून, 30 सितंबर 2026। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विभिन्न स्तरों पर हुए चुनावों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनावों में भी धांधली की गई है। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता की लड़ाई लड़ती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

शेयर करेबताया अब कैसा एक्टर संग रिश्ता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई, 30 सितंबर 2026। टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके शहजाद पूनावाला के साथ लड़ाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया