29 साल की साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला लाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। वे 29 साल की थीं। बुधवार को उनका शव चेन्नई के नजरथपेट स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।, “टीवी एक्ट्रेस और वीजे चित्रा चेन्नई के बाहरी इलाके के एक होटल में मृत मिलीं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है. जांच जारी है।”

मैनेजर ने पुलिस को किया था इन्फॉर्म

नजरथपेट पुलिस ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में बताया कि होटल के मैनेजर ने रात 2:30-2:45 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने कहा, “सूचना मिलते ही हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर किल्पौक गवर्नमेंट हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हम मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।”

हाल ही में बिजनेसमैन से सगाई की थी

चित्रा तमिल टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और वीजे थीं। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन हेमंत से सगाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं और EVP फिल्मसिटी में शूटिंग कर रही थीं।

मौत से कुछ घंटे पहले ही की थी आखिरी पोस्ट

चित्रा कामराज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अंतिम पोस्ट की थी, जो एक फोटो थी। इसमें चोतरा मुस्काते हुए पोज देती नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस फेल, भाजपा ने अब तक पंचायत समितियों की 44% और जिला परिषद की 55% सीटें जीतीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अजमेर 09 दिसंबर 2020।  राजस्थान के 21 जिलों में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की काउंटिंग चल रही है। 21 जिलों में 636 जिला परिषद सीटों में से 635 के नतीजे आ चुके हैं। 222 पंचायत समितियों के लिए 4371 सदस्यों में से 4304 […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र