प्यार में वीरू बना युवक: प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो प्रेमी ने पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 मई 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादीशुदा युवक 75 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लग गया। वहां चढ़कर वह बार-बार लड़की से कहता रहा कि मेरे साथ चल नहीं तो मैं जान दे दूंगा। इसके बाद उसे काफी समझाया गया, तब जाकर वह शांत हुआ और नीचे उतरा है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। गोविंदपुर निवासी श्यामलाल कोरवा(25) की शादी हो चुकी है। मगर उसका किसी और लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस वजह से युवक उसके साथ रहना चहता था, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इस बीच सोमवार को वह ग्राम पहाड़ चिरगां पहुंच गया और एक टंकी के पास पहुंचकर हल्ला करने लग गया था।

टंकी के पास पहुंचकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। कहा-तुम मेरी बात नहीं मान रही हो। मैं आज ही जान दे दूंगा। वह चीखते-चिल्लाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर भी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बोला-मैं कूद रहा हूं, ठीक है तुम मत सुनो मेरी बात।

2 घंटे बाद नीचे उतरा

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नीचे से ही युवक को समझाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। फिर पुलिस ने उससे बार-बार कहा कि तुम नीचे उतर जाओ, बात कर लेते हैं। हम लड़की को भी बुला दे रहे। बात कर लो, वह राजी हो जाए तो ले जाना। लड़की भी मौके पर मौजूद थी ऐसा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। जिसके बाद युवक माना और नीचे उतरा है। अब घटनाक्रम के अगले दिन मंगलवार को इसे पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हिंदू राष्ट्र नहीं, रामराज्य चाहिए:हिंदू समाज को तोड़ने की हो रही साजिश, शराबबंदी पर कहा- जनता चाहे तो कर सकती है सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 मई 2023। जोशी मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 3 दिन के रायपुर दौरे पर हैं। एक बार फिर उन्होंने दोहराया कि हमें हिंदू राष्ट्र नहीं चाहिए, बल्कि हम रामराज्य की कामना करते हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग