बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जबलपुर, 19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ से करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करके 40 जंगली हाथियों का एक झुंड पहली बार जबलपुर के बरगी वन क्षेत्र में पहुंच गया है। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

बालाघाट के रास्ते पहुंचे हाथी
हाथियों के इस बड़े झुंड ने छत्तीसगढ़ से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह झुंड बालाघाट जिले के चूरापूड़ी से होते हुए नकटिया और परासिया क्षेत्रों को पार करके बरगी के जंगलों में पहुंचा है। वन अधिकारियों के अनुसार हाथियों के प्रतिदिन चलने की कोई निश्चित सीमा नहीं होती है। वे कभी दिनभर सफर करते हैं तो कभी 20 से 30 किलोमीटर ही चलते हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि बरगी और आसपास के जंगलों में पर्याप्त हरियाली, पानी और भोजन की उपलब्धता हाथियों को आकर्षित कर रही है। रास्ते में खेतों से भोजन लेते हुए आगे बढ़ने के कारण उनकी गति धीमी रही। हालांकि हाथियों की खेतों में मौजूदगी की जानकारी मिली है लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई है।

24 घंटे सतर्क वन विभाग
बरगी में हाथियों की मौजूदगी के बाद जबलपुर वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने पड़ोसी सिवनी वन क्षेत्र को भी सूचित कर दिया है। हाथियों की तलाश और उन पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने 40 से अधिक वनकर्मियों की विशेष टीम तैनात की है। यह टीम 24 घंटे हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

ग्रामीणों को दी चेतावनी
वन विभाग का मुख्य उद्देश्य हाथियों को घने जंगल के भीतर ही रखना है, ताकि इन्सानों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति न बने। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने ग्रामीणों को घने जंगलों में न जाने की सलाह दी है। वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर ने बताया कि हाथियों के विचरण की कोई निश्चित सीमा नहीं होती। वर्तमान में टीम उनकी वास्तविक संख्या और आगे बढ़ने की दिशा का पता लगा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार

शेयर करेगुढ़ियारी थाने में घुसकर किया था हंगामा और तोड़फोड़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी के गुढ़ियारी थाने में घुसकर हंगामा करने वाले भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। उन पर थाना प्रभारी से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी और […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास