बदलते मौसम में पीएं गुड़ की चाय, मिलते हैं बेशुमार फायदे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बिलासपुर 25 अक्टूबर 2023। बदलते मौसम में लोग सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां का शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे और घर बैठे ही immunity स्ट्रांग होगी, अगर बस आप चाय में ये एक चीज डाल लेंगी। हम बात कर रहे हैं गुड़ की। गुड़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। वहीं आगे वाली सर्दियों में वो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

एनीमिया

एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी होने पर गुड़ की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। गुड़ की चाय आयरन से भरपूर होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

वेट लॉस 

वेट लॉस करने के लिए गुड़ की चाय का सेवन करें। चीनी की चाय पीने से शरीर में फैट बढ़ता है। लेकिन गुड़ की चाय पीने से वजन भी काफी हद तक कम होता है।

पाचन तंत्र

गुड़ की चाय पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में फायदेमंद होता है। अगर आप गुड़ की चाय का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

माइग्रेन से मिलती है राहत

अगर आप माइग्रेन का शिकार रहती हैं तो गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं। गुड़ की चाय में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो माइग्रेन को दूर करने में उपयोगी है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

गुड़ में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

गुड़ की चाय बनाने का तरीका….

  • गुड़ की चाय बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ कर पानी को उबालें। 
  • जब पानी अच्छे से उबल जाएं, तो उसमें इलायची, अदरक, दालचीनी और चाय की पत्ती को डालकर पानी को उबालें।
  • पानी उबलने के बाद उसमें दूध डालकर चाय को पकाएं।
  • चाय को नीचे उतार लें। उसमें अपने टेस्ट के अनुसार गुड़ को मिलाएं और छन्नी से छान कर चाय पिंए।
  • ध्यान रहे गुड़ डालकर चाय न उबालें, वरना चाय फट जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को नए अवतार में पेश किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 अक्टूबर 2023। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना नया सोशल मीडिया कैंपेन ‘शर्मा जी का बेटा’ लॉन्च किया है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी व उद्यमी रितिका सजदेह नजर आएंगी। इस सोशल मीडिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की