बोल्ड कपड़े पहनने को लेकर गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 03 नवंबर 2023। ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं, जिसकी वजह से कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। अब एक बार फिर उर्फी के बोल्ड कपड़े उनकी परेशानियों की वजह बन गए हैं। वह एक बार फिर मुसीबत में फंस गई हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उर्फी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है।

पुलिस ने उर्फी को हिरासत में लिया
एक नए वीडियो में दावा किया गया है कि उर्फी को शुक्रवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वायरल वीडियो में उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा गया, जब कथित पुलिस अधिकारियों के एक समूह ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती हैं। जब उर्फी ने हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा तो अधिकारी ने कहा, “इतने छोटे-छोटे कपड़े कौन पहनकर कौन घुमता है?

बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी
आपको बता दें कि उर्फी को कॉफी रन के लिए डेनिम पैंट के साथ बैकलेस लाल टॉप पहने देखा गया था। जब अभिनेत्री ने अधिकारी से दोबारा कारण पूछा तो अधिकारियों ने उन्हें पुलिस स्टेशन में जाने के लिए कहा। उन्होंने उनकी बांहें पकड़ लीं और उन्हें हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उर्फी को गाड़ी में बैठाया गया। हालांकि, अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हो सकता है महज रील वीडियो हो सकता है या उर्फी का कोई नया हथकंडा। हालांकि, कई यूजर्स उन्हें हिरासत में लेने का कारण भी पूछते नजर आए।

उर्फी के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत
सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर असमंजस में हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ”ऐसा लगता है कि यह उन्हीं का मजाक है।” वहीं, दूसरे ने लिखा ‘हां भाई प्रैंक वीडियो लग रहा है’। हालांकि, उर्फी हाल ही में अपने फैशन सेंस के कारण मुसीबत में पड़ गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने उर्फी के खिलाफ उनके फैशन सेंस के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री पुलिस स्टेशन पहुंच गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

सचिन को पीछे छोड़ इस मामले में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी बने कोहली, सिर्फ पोंटिंग-जयवर्धने उनसे आगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। भारत ने विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका पर 302 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट अब भारत के सबसे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी