दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, चपेट में आने से दो की मौत; चार लोग झुलसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2025। देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.40 मिनट पर दमकल विभाग को शाहदरा के मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। 400 वर्ग गज के टिन शेड के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लगी थी। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। 

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, दो जले हुए शव मिले है। चार लोगों का जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इस पहले भी पिछले सप्ताह भी शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में ई रिक्शा चार्ज करने के दौरान आग लगी थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे।

बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में कपड़े की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

उधर, दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को घटना की सुबह करीब 5.25 बजे सूचना मिली।  सूचना मिलते ही उद्योग नगर में एफ-11 पते पर कुल 10 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Next Post

PSLV-C61 मिशन के विफल होने पर इसरो सख्त, कारणों की जांच के लिए राष्ट्रीय समिति गठित; रॉकेट का ऑडिट शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 मई 2025। पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट ईओएस-09 को सूर्य की समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करने वाले रॉकेट पीएसएलवी-सी61 के असफल होने को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गंभीर है। मिशन के फेल होने के कारणों की जांच के लिए इसरो ने राष्ट्रीय […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प