“जमीन जिसका खनिज उसका” लेकिन परिपालन नही हुआ : तुलेश्वर सिंह मरकाम (पाली तानाखार संभावित गोंगपा प्रत्याशी)

SAZID
शेयर करे
 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो.साजिद खान 

एमसीबी (सरगुजा) – पाली तानाखार के संभावित प्रत्याशी एवं दादा हीरा सिंह मरकाम के बड़े सुपुत्र व गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने रविवार को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा कि

गोंगपा को भाजपा के बजाए कांग्रेस से नुकसान —-

छत्तीसगढ़ में हमको भाजपा के बजाय कांग्रेस से ज्यादा नुकसान है क्योंकि परंपरागत आदिवासी वोट कांग्रेस के पास रहा है। गोणवाना गणतंत्र पार्टी बनने के बाद आदिवासी पार्टी के साथ आ रहे हैं। आदिवासियों को रिझाने और डोरे डालने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी करती रही है।

चुनाव में हमारे मुद्दे रहेंगे —-

गोणवाना गणतंत्र पार्टी आदिवासियों के जल,जंगल,जमीन के अधिकार के लिए खडी है। शासन सत्ता आने के बाद आदिवासियों को जो छल कपट करके जिस तरह से लूटा गया। जमीन के अधिकार में सरकार उनको पट्टा नही बांट पाई और बोनस नही बांट पाई। बोनस की राशि का प्रथम किस्त बहुत सारे किसानों को वह राशि नही आ पाई है। यहां तक कि जो मूल निवासी है हासिये पर खड़े हैं। रोजी रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं। यहां पर छत्तीसगढ़ की अमीर धरती है। उसके बाद भी इसी छत्तीसगढ़ को हैदराबाद में देख लो, दिल्ली में देख लो, कश्मीर में देख लो, नागपूर में देख लो, हर प्रदेश में पलायन वाला छत्तीसगढ़ दिखेगा। इतना पलायन हो रहा है। हम चाहते हैं कि इनके जल जंगल अधिकार सुरक्षित रहें। इनका जो घरवाला है कभी भी सुरक्षित नही है फारेस्ट डिपार्टमेंट वाला आता है और कभी भी उठा लेता है। कभी भी घर जाकर तोड़ दिया जाता है। 

यूसीसी को लेकर जाएंगे जनता के बीच —-

केंद्र सरकार के यूसीसी विधेयक के खिलाफ हैं। हम चुनाव में इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। यूसीसी से हमारे संवैधानिक अधिकार खतम हो जाएंगे। यदि सरकार समान नागरिक संहिता लागू करना चाहती है तो सबसे पहले आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित करे।

आदिवासी अधिकार से वंचित ! —–

देश की आजादी के बाद कांग्रेस का शासन रहा और और अभी वर्तमान में भाजपा का शासन है। जिस तरह से खान खनिज अधिनियम की बात करें तो स्पष्ट है कि जमीन जिसका खनिज उसका होना चाहिए लेकिन इसका परिपालन नही किया जा रहा है और पेशा एक्ट में भी गांव के रहवासियों को भी इसकी रायल्टी देने की बात कही गई है। सरकार ये भी पालन नही कर रही है। कानून बनाया जा रहा है और पालन नही किया जा रहा है। इस तरह से सरकार आदिवासियों का शोषण कर रही है और उनका हक अधिकार छीन रही है।

अन्य के क्षेत्रीय दलों के साथ हमारा गठबंधन —-

सर्व आदिवासी समाज चुनाव लडने की घोषणा कर चुकी है। सर्वआदिवासी समाज से बातचीत चल रही है। उनका सहयोग रहेगा या नही रहेगा। उनकी अभी पार्टी बनाने की बात हो रही है। जब पार्टी के रूप में पंजीकृत हो जाएगी तब बातचीत से तय करेंगे। बीएसपी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों से भी गठबंधन की बातचीत चल रही है। 

छत्तीसगढ़ की सीटों में संभावित और तय प्रत्याशी —-

संभावित के रूप में तुलेश्वर सिंह मरकाम पाली तानाखार विधानसभा से प्रत्याशी हैं। उन्होने कहा कि वहां कि क्षेत्रीय जनता कह रही है कि भैय्या आपको यहां से चुनाव लडना है तो ठीक है वहां जनता चुनाव लडेगी और जनता ही जीतेगी और उन्होने बताया कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट के लिए गोणवाना गणतंत्र पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव श्यामसिंह मरकाम तय हो चुके हैं। 25 सीटों के लिए प्रत्याशी तैयार हो चुकें है। लेकिन अभी विधिवत घोषणा नही हुई है।    

  

 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के नेताओं पर भरोसा नहीं बाहर के विधायकों को प्रचार प्रसार का ट्रेनिंग दे रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए प्रदेश के बाहर से विधायक को छत्तीसगढ़ लाकर चुनाव प्रचार-प्रसार की ट्रेनिंग दे रहे हैं। भाजपा ने जो पहली सूची जारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप