मिस पेरिस केसवानी ने किया मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 मई 2022। आज के दौर में जहां दया और भलाई के काम दुर्लभ हो गए हैं आपको यह जानकर खुशी होगी कि दुनिया मे अभी भी बहुत से असाधारण रूप से नेक लोग मौजूद हैं, जो खुशी-खुशी दूसरों को खुशियां बांटते हैं। उन असाधारण लोगों में से एकगुडविल की एम्बेसडर, पेरिस केसवानी हैं।पेरिस केसवानी के मानवीय कार्यों को देखकर आप में दया की चिंगारी जग जाती है। पिछले 20 साल से, वह बड़ी खामोशी से और नम्रता से न केवल अपनी कम्युनिटी में ज़रूरतमंदों की सेवा कर रही है बल्कि वैश्विक स्तर पर सभी के लिए मानवाधिकारों और समानता का संरक्षण करने को लेकर कार्य कर रही हैं।  पेरिस केसवानी (पूनम केसवानी) ने बेघर, विस्थापित बच्चे, अनाथ, दुर्व्यवहार की शिकार माताएं, और प्राकृतिक आपदा से विस्थापित लोगों के काम आने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन, ग्रेट गिविंग चैरिटेबल ग्लोबल फाउंडेशन के साथ गठबंधन और साझेदारी करके लोगों की मदद की।     

भारत में जन्मी, पेरिस केसवानी अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं, जहाँ उन्होंने लोक प्रशासन में ऑनर्स प्राप्त किया, जेमोलॉजी के प्रति उनके प्रेम को बनाए रखते हुए। वह बाद में सर्टिफाइड जेमोलॉजिस्ट बन गई और सफल उद्यमी भी बन गई। एक ज्वेलरी डिजाइनर और सेल्स एसोसिएट के रूप में उन्होंने शुरू में अपने तरीके से काम किया और आज, एक जौहरी और ब्यूटी क्वीन के रूप में पेरिस केसवानी ने अपने पूरे प्रोफेशनल जीवन को मानवता की सेवा के लिए, वैश्विक शांति को बढ़ावा देना, गरीबी उन्मूलन और सभी के लिए आवास का प्रावधान करने के लिए समर्पित कर दिया है।   

सुंदरता और करुणा का एक आदर्श मिश्रण, यूनिसेफ और न्यू यार्क केयर्स में पेरिस स्वयंसेवक के रूप में काम करती है, और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए सम्मानित है। 11 साल के बेटे प्रिंस की गर्वित मां होने के अलावा वह हर मंगलवार को 200 से अधिक बेघर लोगों को खाना खिलाती है, हर सप्ताह के अंत में एक नए वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने जाती है। एक वार्षिक पुस्तक मेला का आयोजन करती हैं, खिलौना और कंबल ड्राइव बड़े पैमाने पर चलाती हैं। हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण परियोजनाओं का हिस्सा रहती हैं। न्यू जर्सी के अच्छे लोगों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई। वह जरूरतमंद बच्चों की मदद करती रहती हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ

शेयर करेमितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 मई 2022। मितान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की