जम्मू-कश्मीर को 100 फीसदी ओडीएफ प्लस का दर्जा: शाह ने जताई खुशी, कहा- 370 हटने के बाद पेश की स्वच्छता की मिसाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू-कश्मीर 03 अक्टूबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास और प्रगति में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान एक और उल्लेखनीय उपलब्धि में जम्मू-कश्मीर ने 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस मॉडल का दर्जा हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास और प्रगति में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।  केंद्र सरकार की ओर से कार्यान्वित योजनाओं को अब जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने तक निर्बाध रूप से बढ़ाया जा रहा है। पूरे देश के लोगों और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों ने इस क्षेत्र में आए परिवर्तनकारी बदलाव का अनुभव किया है।

उपराज्यपाल को दी बधाई
गृह मंत्री ने कहा, मैं इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और स्थानीय प्रशासन को हार्दिक बधाई देता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री ने यह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के एक ट्वीट पर कही।

सिन्हा ने 29 सितंबर को ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 100 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर यूटी गांवों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘मॉडल’ श्रेणी में ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल किया है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया; यशस्वी का शानदार शतक, साई किशोर ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   हांगझोऊ 03 अक्टूबर 2023। एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट जीत ने विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया है। शीर्ष वरीयता वाली टीम होने के कारण भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिला […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड