जब फूलों ने छेड़ा सुरों का जादू: 29वें मुंबई पुष्पोत्सव में सेलेब्रिटीज़ का रंगीन संगम

admin
शेयर करे

सुर, सुगंध और सितारे: म्यूज़िकल थीम में सजा 29वां मुंबई फ्लावर शो

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 फरवरी 2026। जब रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू सुरों से मिलने लगे और प्रकृति कला का रूप ले ले, तो नज़ारा सिर्फ़ देखने का नहीं, महसूस करने का बन जाता है। मुंबई के ऐतिहासिक जिजामाता उद्यान में आयोजित 29वां मुंबई पुष्पोत्सव कुछ ऐसा ही अनुभव लेकर आया, जहां फूलों से बने वाद्ययंत्र, सुरों की देवी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा भायखला स्थित जिजामाता उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय 29वां मुंबई पुष्पोत्सव इस वर्ष एक अनोखी म्यूज़िकल थीम के साथ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन दशकों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल एक नई थीम के साथ पुष्प प्रदर्शनी सजाई जाती है, लेकिन इस बार फूलों से बनाए गए वाद्ययंत्रों और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ने सभी का दिल जीत लिया।

इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत, लोकप्रिय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर और फिल्म व टीवी एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन सहित कई सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की और प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर बीएमसी के सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन जितेंद्र परदेसी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेलेब्रिटी मेहमानों का आभार जताते हुए मुंबईकरों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं, क्योंकि यह आयोजन रविवार तक जारी रहेगा।

अभिनेता रंजीत ने फ्लावर शो 2026 के सफल आयोजन के लिए बीएमसी को बधाई देते हुए कहा, “मुझे फूलों और पौधों से बहुत लगाव है। अपने घर की छत पर मैं सब्ज़ियां, फूल और पौधे उगाता हूं। इस बार फूलों से बनाए गए म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स वाकई अद्भुत हैं। मैंने इस प्रदर्शनी को दिल से एन्जॉय किया।” वर्षा उसगांवकर, जो पहले दिन भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुई थीं, ने भी थीम और सजावट की सराहना की, वहीं एकता जैन ने कहा, “बीएमसी पिछले 29 वर्षों से जिस समर्पण के साथ यह पुष्प प्रदर्शनी आयोजित कर रही है, वह काबिले-तारीफ है। म्यूज़िकल थीम बेहद खूबसूरत है। इतनी खुशबूदार और रंगीन प्रदर्शनी हर किसी को ज़रूर देखनी चाहिए।”

इस वर्ष की एक और खास बात है जापान के साथ बीएमसी का टाइअप। प्रदर्शनी में जापान के प्रसिद्ध बोन्साई प्लांट्स को भी प्रमोट किया जा रहा है। आगामी ग्रीन एक्सपो 2027 (जापान) के मद्देनज़र बीएमसी के अधिकारी जापान जाकर वहां भारत में पौधों की खेती और संरक्षण की तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे। जितेंद्र परदेसी ने बताया कि बच्चों में इसे लेकर खास उत्साह रहता है। बीएमसी की पूरी टीम, सेलेब्रिटीज़ का सहयोग और मीडिया कवरेज इस आयोजन को और बड़ा बनाता है।” 

Leave a Reply

Next Post

जब रील और रियल हीरोज़ एक मंच पर आए

शेयर करे‘ज़ी संवाद विद रियल हीरोज़ 2026’ में प्रेरणा का महोत्सव ‘ज़ी संवाद विद रियल हीरोज़ 2026’ ने रच दिया प्रेरणा का इतिहास (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 फरवरी 2026। जब किसी मंच पर सिनेमा की चमक, खेल की जज़्बा, समाज सेवा की करुणा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप