लुमिनो इंडस्ट्रीज की बाजार में धमाकेदार एंट्री

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 23 अगस्त 2026। पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखने वाली लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के साथ पूंजी बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है। कंपनी ने 5 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹78 से ₹82 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को खुलेगा और सोमवार, 31 अगस्त 2026 को बंद होगा। आईपीओ में निवेशकों को न्यूनतम 182 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद 182 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

कंपनी के अनुसार, ऑफर में ₹500 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर्स देवेंद्र गोयल और जय गोयल द्वारा ₹200 करोड़ तक के शेयरों की ऑफर फॉर सेल की जाएगी। इस तरह आईपीओ का कुल आकार करीब ₹700 करोड़ तक हो सकता है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹337 करोड़ कंपनी के मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। वहीं ₹15.01 करोड़ नए उपकरण एवं मशीनरी की खरीद, सिविल वर्क और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के इंटीरियर डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

लुमिनो इंडस्ट्रीज एक प्रोडक्ट-बेस्ड इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन  कंपनी है। कंपनी कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और अन्य विशेष उत्पादों का निर्माण करती है। यह भारत के तेजी से विस्तार कर रहे पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए हाई-टेंपरेचर लो-सैग  कंडक्टर भी बनाती है। भारत के अलावा कंपनी अमेरिका, माली, बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या, घाना, रवांडा और इथियोपिया सहित कई देशों में सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली बोर्डों को भी अपने उत्पाद निर्यात करती है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के बिजली सत्याग्रह का व्यापक प्रभाव - दीपक बैज

शेयर करेस्मार्ट मीटर बदलने के लिए जनता स्वस्फूर्त फार्म भर रही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 23 अगस्त 2026। कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे बिजली सत्याग्रह को पूरे प्रदेश में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर बदलने की मांग के […]

You May Like

जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक