क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था कैंसर का इलाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नोएडा 27 फरवरी 2026। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वह करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। पिता के निधन की खबर के बाद वो तुरंत वापस लौट रहे हैं। रिंकू टूर्नामेंट में आगे टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी में काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में सहयोग किया। रिंकू की कामयाबी के बाद भी उन्होंने यह काम नहीं छोड़ा। रिंकू ने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई। रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर काफी प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता खानचंद सिंह ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके क्रिकेटिंग सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर: 15 नक्सलियों ने सरेंडर की जताई इच्छा, डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादियों में भय का माहौल है। इसके परिणामस्वरूप लगातार माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओडिशा के बलांगीर-बरगढ़ और छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा व्यक्त […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग