बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

देहरादून, 30 अगस्त 2026। रायपुर ब्लॉक और थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वाड़ी पंचायत में धारकोट-बड़ेरना मोटर मार्ग पर तंगोलीगढ के पास पन्याली खाले से पानी और मलबा आने से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग का करीब डेढ सौ मीटर हिस्सा भारी मलबा और पानी से क्षतिग्रस्त हो चुका है। लोग पैदल और दोपहिया वाहनों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मार्ग अवरूद्ध होने से बड़ेरना, धारकोट, तंगोली आदि गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धारकोट, सूर्यधार मार्ग और डोईवाला के दूसरे पहाड़ी इलाकों में भी सड़कों पर मलबा आया है। जिससे मार्ग अवरूद्ध हुए हैं। लोनिवि की चार जेसीबी से पहाड़ी क्षेत्रों के मार्ग से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। क्षेत्र में शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिस पर लोनिवि द्वारा लगातार कार्य करवाया जा रहा है। वहीं, भारी मलबे के कारण हल्द्वाड़ी पंचायत का प्रसिद्ध प्राकृतिक गंधक पानी स्रोत मलबे से पूरी तरह दब चुका है। इस प्राकृतिक गंधक पानी के जलस्रोत के लिए 2016-17 मनरेगा से तालाब बनवाया गया था। 2021-22 में जिला पंचायत से गंधक पानी तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि की निर्माणाधीन अखाड़ीबेलन-गंधक पानी मोटर मार्ग का मलबा आने से हल्द्वाड़ी का प्रसिद्ध गंधक पानी स्रोत और तालाब पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। गंधक पानी के इस स्रोत में नहाने के लिए देहरादून, टिहरी, डोईवाला और दूर-दूर से लोग आते थे। पंचायत इस जलस्रोत को अपनी आय का साधन बनाने के लिए काम कर रही है। लेकिन उससे पहले ही गंधक पानी स्रोत मलबे से दब गया।

पिछले तीन वर्षो से आपदा की मार झेल रही हल्द्वाड़ी पंचायत

समाजसेवी अनिल कठैत और ग्राम प्रधान शीला कठैत ने कहा कि दूरस्थ पहाड़ी पंचायत हल्द्वाड़ी अखाड़ीबेलन-गंधक पानी मोटर मार्ग के निर्माण के समय से ही पिछले करीब तीन वर्ष से आपदा की मार झेल रही है। बारिश के दौरान मार्ग कटिंग का मलबा लोगों के घरों पर गिर रहा है। जिससे इस क्षेत्र की खास पहचान वाला गंधक पानी स्रोत मलबे में दब चुका है।

थानो और रानीपोखरी के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर मार्ग पर मलबा आया था। चार जेसीबी की मदद से मार्गो को खोल दिया है। हल्द्वाड़ी में बड़ेरना मार्ग पर मलबा हटाने के लिए काम चल रहा है। उनकी टीम लगातार काम में जुटी हुई है।
– बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोनिवि

Leave a Reply

Next Post

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह मिला जिम्मा?

शेयर करेसीनियर क्रिकेट में पहली बार मिला मौका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बंगलूरू, 30 अगस्त 2026। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपने करियर का एक और नया अध्याय जोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव को सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार कप्तानी […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर