चार्जिंग में लगे मोबाइल में हुआ धमाका, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उज्जैन 28 फरवरी 2023। उज्जैन के बड़नगर तहसील के बदनावर रोड के पास रुनिजा रोड पर एक खेत में बने कमरे में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से एक 60 साल के शख्स की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना बड़नगर तहसील की है। जहां रुनिजा रोड पर दयाराम बारोड़ (60) खेत पर बने कमरे में अकेले रहते थे। सोमवार को उनके मोबाइल में धमाका हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी किसी व्यक्ति की लाश घर में पड़ी हुई है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से दयाराम नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक दयाराम के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी निकली है। सोमवार को उन्हें अपने दोस्त दिनेश चावड़ा के साथ गमी के एक कार्यक्रम में इंदौर जाना था। दिनेश ने रेलवे स्टेशन जाकर उनके लिए भी इंदौर जाने का टिकट ले लिया था। जब काफी देर तक वे स्टेशन नहीं पहुंचे तो दोस्त दिनेश ने उन्हें फोन लगाया। फोन उठाते ही मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद फोन लगातार बंद आता रहा। जिसके बाद दिनेश उन्हें देखने खेत पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी।

बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़े
मृतक की गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि कोई विस्फोट हुआ है। घटना स्थल का निरीक्षण किया तो ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है। बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। मौके पर अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री भी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एक रन से हराया, टेस्ट में 30 साल बाद दिखा ऐसा रोमांच...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वेलिंगटन 28 फरवरी 2023। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कीवी टीम ने एक रन के अंतर से जीत लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली और अब दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी। इस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ