प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर , 5 लाख पौधे वाले आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का उद्घाटन किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर ,कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           

गांधीनगर 30 अक्टूबर 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री गांधीनगर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केवडिया में आरोग्य वन का उद्घाटन किया। इस वन में 380 प्रजातियों की पांच लाख से अधिक औषधियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां गोल्फ कार्ट में बैठ पूरे वन का चक्कर लगाया, इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। एकता का संदेश देने वाले एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आरोग्य वन का भ्रमण भी किया।

प्रधानमंत्री गांधीनगर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी

क्या है आरोग्य वन

केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। आरोग्य वन भारत की समृद्ध फूलों की परंपराओं, विविध पौधों के साथ-साथ कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है। इस वन में पांच लाख से अधिक औषधियां हैं। यह वन 17 एकड़ में फैला है।

क्या है एकता मॉल?

प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में जिस एकता मॉल का उद्घाटन किया, वह कई खासियतों से युक्त है। इस मॉल में देश में मौजूद हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं। एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है।

बच्चों के लिए पोषक पार्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में बच्चों के लिए पोषक पार्क (न्यूट्रिशन पार्क) का भी उद्घाटन किया। यह दुनिया का पहला तकनीकी आधारित बच्चों के लिए पोषक पार्क है जो कि 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। पार्क में एक न्यूट्री टेन भी चलाई जाएगी। जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं।

पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगुमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है।

अब वह एकता मॉल का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी इसके अलावा भी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी का शुक्रवार का कार्यक्रम…

आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर का उद्घाटन
एकता मॉल, चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन
जंगल सफारी का उद्घाटन
कई योजनाओं की नींव रखेंगे, डैम लाइटिंग की शुरुआत
केवडिया मोबाइल ऐप, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वेबसाइट लॉन्च

पीएम मोदी का शनिवार का कार्यक्रम

आरोग्य वन में योग 6 AM
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पूजा 7.30 AM
एकता परेड 8 AM
संबोधन 8.45 AM
IAS-IPS से मुलाकात 9 AM
सी प्लेन सर्विस की शुरुआत 2 PM
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती रीवरफ्रंट तक सी-प्लेन में सफर

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसाॅर्ट का ई-लोकार्पण

शेयर करेराज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर को होगा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा 30 अक्टूबर 2020। कोरबा जिले के सतरेंगा पर्यटन स्थल को देश के पर्यटन मानचित्र पर अब स्थाई जगह मिल जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर को सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसाॅर्ट का ई-लोकार्पण […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप