जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

शेयर करे

वेम्बली 30 जून 2021। रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी कैन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड ने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हार के साथ ही दो बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

स्टर्लिंग ने मैच के 75वें मिनट में गोल किया वहीं केन ने 86वें मिनट में हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। यूरोपियन चैंपियनशिप में सिर्फ दूसरी बार इंग्लैंड की टीम ने नॉकआउट में कोई मैच जीता है। 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल की तरह इंग्लैंड ने मंगलवार को जर्मनी को 2-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए रहीम का नाम एक बार फिर स्कोरशीट पर दर्ज हो गया। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज पर दो मैच जीते थे और दोनों में रहीम ने गोल किया था।

Leave a Reply

Next Post

173 करोड़ का है सोनम कपूर और आनंद आहूजा का दिल्‍ली वाला घर, इसके सामने महल भी है फीका

शेयर करे बुधवार 30 जून 2021। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल्स में से एक सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भले ही भारत से दूर लंदन में रहते हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में उनका एक शानदार घर है। जिसे देखने के बाद आपकी आंख फटी रह जाएगी। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव