मिताली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया की नंबर एक क्रिकेटर बनीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मार्च 2022। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 10वें मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। मैच में उतरते साथ ही वो वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बतौर कप्तान ये उनका 24वां मैच है और उन्होंने आस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है। क्लार्क के नाम 23 मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड था। इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की सुसान गोटमेन हैं जिनके नाम 19 वर्ल्ड कप मैचों में कप्तानी करने का है। भारतीय कप्तान के तौर पर वे अब मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गई हैं। अजहर ने भारत के लिए 23 जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने 17 मैचों में कप्तानी की है।

बतौर बल्लेबाज रन की दरकार

वर्ल्ड कप में बतौर बल्लेबाज मिताली राज से टीम को रनों की जरुरत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी जब वे तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आई थी तो उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वे महज 5 रन बनाकर आउट हो गईं। पहले दो मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 9 रन जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 31 रन की पारी खेली थी।

ये उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप है। इस मामले में वो पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उनकी ही टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के लिए ये 5वां वर्ल्ड कप है। सबसे ज्यादा वर्ल्ड कत खेलने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन के वर्ल्ड कप जीतने का सपना तो 2011 में पूरा हो गया। इस वर्ल्ड कप में मिताली इस सपने को जीना चाहेंगी। इससे पहले भारतीय टीम दो बार तो फाइनल में पहुंची हैं लेकिन ट्राफी नहीं जीत पाई हैं। टीम ने 2005 और 2017 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश: होली के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद यूपी के कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप