आयुष्मान खुराना के घर एक नई खुशी ने दी दस्तक, ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इस बात की दी जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

2020 में कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी गुड न्यूज़ से फैंस को खुश किया। ठीक इसी तरह फैंस के लिए एक और खुशखब्री सामने आई है। बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल आयुष्‍मान खुराना और उनकी पत्‍नी ताहिरा कश्‍यप के घर एक नन्हा मेहमान आया है। खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है

ताहिर ने अपने इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर नन्हें मेहमान का वेल्कम किया है। उन्होंने अपनी इस वेल्कम पोस्ट में लिखा, ‘हमारे परिवार का नया सदस्‍य। ये एक लड़की है और इसका नाम पीनट है…’ दरअसल ये पीनट ताहिरा और आयुष्‍मान की नई पेट है, ज‍िसके साथ ताहिरा ने खुद अपनी तस्‍वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम सब इसे ढे़र सारा प्‍यार कर रहे हैं. पीनट की एक कहानी भी है…’ ताह‍िरा ने आगे ल‍िखा, ‘पीनट को लेने में हमारी मदद ज‍िस शख्‍स ने की उसने हमें बताया क‍ि अक्‍सर मेल डॉग्‍स को ही पहले ल‍िया जाता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क‍ि पीनट का भाई क‍ितना क्‍यूट था, लेकिन पीनट हमारी दूसरी चॉइस नहीं बनीं. प्‍लीज स्‍वागत करें।’ 

ताहिरा की इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने कमेंट कर पेट का वेलकल किया है। जिसमें उनके देवर और आयुष्‍मान के भाई अपारशक्ति खुराना ने कमेंट किया, ‘हम अभी अपने बेबी का वेलकम करने आ रहे हैं।’ वहीं एक्‍ट्रेस कृत‍ि सेनन ने ल‍िखा क‍ि वो पीनट खुराना से म‍िलने के ल‍िए बेकरार हैं। 

आयुष्मान और ताहिरा आयुष्मान और ताहिरा काफी क्यूट और लविंग कपल हैं, दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे की फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। इन दोनों को एक साथ 12-13 साल हो चुके हैं। कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। करीब 2 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। 

1 नवंबर 2008 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जब आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप से शादी की, तब उनकी उम्र 24 साल थी। 

Leave a Reply

Next Post

भूपेश सरकार ने किया कमाल कोरोना काल में वनांचल वासियों को रोजगार भी दिया और आमदनी भी बढ़ाया

शेयर करेवनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ राज्य देश भर में अव्वल स्थान पर आया इस साल 2500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई होने की संभावना है पूर्ववर्ती रमन राज में वन क्षेत्र सिमटे भी और कैम्पा मद के नौ सौ करोड़ का घोटाला भी किया गया था मुख्यमंत्री  भूपेश  बघेल  […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही