बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बहादुरगढ़ 22 अक्टूबर 2021। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बादली के पास एक SUV कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है। मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आने वाले नगला अनूप गांव के बताए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के थे और गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे।

हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। किराए की इस कार में 11 लोग सवार थे। ये सभी गुरुगाम जा रहे थे। इन्होंने पेशाब जाने के लिए कार को कुछ देर हाईवे पर रुकवाया, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक और एक महिला हादसे के वक्त कार से बाहर थे, इसलिए वे बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए कार से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्ची की सांसें चल रही थीं, जिसे बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने ही पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Next Post

'...तो फिर सरकार का क्या मतलब': वरुण गांधी ने अब बाढ़ मसले पर योगी सरकार को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 22 अक्टूबर 2021। कई मौकों पर पार्टी लाइन से इतर राय रखने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी बीते कुछ समय से लगातार योगी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात को लेकर भाजपा सांसद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण