जंगल के भीतर पानी में मिली हाथी की लाश, वन विभाग में मचा हड़कप, करंट लगने से मौत की आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 28 दिसंबर 2024। कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी की मौत से हड़कंप मच गया है। हाथी का शव पानी में मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मौत की वजह करंट बताया जा है।मामला कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है जहां शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत के मामले की जानकारी मिली। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे इस दौरान अचानक हाथी पर नज़र पड़ी देखने के बाद मौके पर हड़कप मच गया है।वहीं देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ एकत्रितहो गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की जिस स्थान पर हाथी डूबा है वह नाला नुमा है और पानी ज्यादा नहीं है। 

वन विभाग की ओर से एसडीओ दक्षिण सूर्यकांत सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची हुई है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है हाथी की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है हाथी कहां से आया है और किसी ओर से आया है इसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर किसी कार्य करने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल करंट से मौत होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

हरे रंग के अवतार में रोजलिन खान ने किया दिलों पर वार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 29 दिसंबर 2024। रोजलिन खान सही मायने में एक चौंका देने वाली कलाकार हैं। अपने चुंबकीय व्यक्तित्व और सम्मोहक आभा से प्रशंसकों की एक वफादार सेना अर्जित करने में कामयाब रही है और कोई आश्चर्य नहीं कि वे निश्चित रूप से उसके लिए […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र