दिल्ली में नाबालिगों की चाकू से गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मई 2024। दिल्ली में कथित तौर पर चाकू गोद कर 17 वर्षीय दो लड़कों की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को टिगरी इलाके में हुई और पीड़ितों की पहचान फिरोज, आसिफ और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा कि जब वे संगम विहार इलाके में सी-ब्लॉक पर खड़े थे तब लगभग सात लोगों ने चाकुओं और डंडों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज और आसिफ को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सलमान का इलाज किया जा रहा है।

डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फिरोज ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर एक आरोपी को थप्पड़ मारा था और दोनों समूहों के बीच मामूली झड़प हुई थी। उन्होंने कहा कि बदला लेने के लिए आरोपियों ने पीड़ितों पर हमला किया। पुलिस ने कई टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है।

डीसीपी चौहान ने कहा, “उनमें से 19 साल के दो आरोपियों फरीद उर्फ अमन और अभिषेक उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई है।” चौहान ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुके हैं और अक्सर छोटे-छोटे झगड़ों में लगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

यदि पाकिस्तान से इतना प्यार है तो वहां से चुनाव लड़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 11 मई 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान पर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें पड़ोसी देश से इतना ही प्यार है तो पार्टी को वहां से चुनाव […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी