संकुल समन्वयको की नियमानुसार नियुक्ति की मांग

शेयर करे

(थरुण निषाद)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 07 मई 2025। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक नगरी ने आज दिनांक 6 मई मंगलवार को शिक्षक एल बी संवर्ग के समस्याओं को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी से मुलाकात कर ज्ञापन देकर चर्चा किया जिसमें स्थानीय निधि संपरीक्षक से सेवा पुस्तिका का सत्यापन,दिवंगत एवं सेवानिवृत शिक्षकों के लंबित देयकों को त्वरित भुगतान करने,नगरी विकासखंड के संकुलों में रिक्त संकुल समन्वयक के पदों को शासन के नियमानुसार तत्काल भरने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 29.04.2025 के आदेश के तहत सभी प्रकार के संलग्नीकरण को समाप्त किया गया है इसका पालन सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। कुकरेल संकुल में 2 वर्षों से संकुल समन्वयक का पद रिक्त है, शासन के नियमानुसार उसी संकुल का शिक्षक समन्वयक होंगे नियम का पालन नहीं किया जा रहा है तत्काल कार्यवाही नहीं होने पर संघ के द्वारा कठोर कार्यवाही की चेतावनी दिया गया है आज के मुलाकात में सचिव टीकम सिन्हा, कोषाध्यक्ष तोमल साहू, जिला उपाध्यक्ष तीरथ राज अटल,संगठन मंत्री शांतनु साहू,टेक राम सिन्हा, रेखराम भारती,विजय साहू,श्रीमती जलवती नागेश,श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती रमा राजपूत,कामेश्वर साहू, दुर्गेश यादव,संजय देवांगन,महेश सोरी,महेश कोषरे,पवन साहू, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

10 मई को होगा भोजपुरी फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

शेयर करे (रंजन सिन्हा ) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 मई 2025। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शंस की प्रस्तुति, बहुप्रतीक्षित फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मई, शनिवार को लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर शाम 6 बजे से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान