बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चमोली, 20 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अब वह धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे। भगवान बदरीविशाल की भूमि उत्तराखंडी लोक संस्कृति से सराबोर नजर आई। मौका है देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद सबकुछ स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी ने पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।

भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में शनिवार को दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का उद्घाटन ले. जनरल डीजी मिश्रा ने किया था। हमारी विरासत, हमारा भविष्य, थीम पर आयोजित महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक बाद्य यंत्रों व धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम सराबोर रहा। पांडव नृत्य, छंतोली नृत्य भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहे।

पहले दिन के आखरी में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर के गीतों के साथ हुआ। प्रियंका महर ने स्वामी जी मेरा चला हिमाचल, पहाड़ों की बांध छौं मि…, सहित विभिन्न गीतों ने सुबह से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही प्रथम दिन के कार्यक्रम संपन्न हो गए। 

माणा में स्थापित किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

भारतीय सेना की ओर से देश के प्रथम गांव माणा में भव्य उच्च ध्वजदंड पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया है। इसका उद्घाटन ले. जनरल अनिंघ सेन गुप्तापीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सेंट्रल कमांड ने किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा भारतीय सेना और सीमांत समुदायों के बीच गहरे विश्वास और और सहयोग का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि राष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ सैनिक की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

Leave a Reply

Next Post

ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला

शेयर करेबैग और पानी की बोतल ले जाने पर लग सकती है रोक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ज्वालामुखी (कांगड़ा), 20 सितंबर 2026। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हुई गंभीर घटना के बाद अब मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालु […]

You May Like

पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'....|....आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड....|....डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब....|....इसरो की काबिलियत का मुरीद हुआ नासा....|....भाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आये - दीपक बैज....|....डिजिटल टेक्नोलॉजी से बदलेगी माइनिंग सेक्टर की तस्वीर