तीन दोषियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आत्मसमर्पण के लिए मांगा वक्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों में से तीन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तीनों दोषियों ने जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। दोषियों के वकील द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए उनकी याचिका का उल्लेख करने के बाद सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमत हुआ, क्योंकि आत्मसमर्पण करने का समय 21 जनवरी को समाप्त हो रहा है। कोर्ट से गोविंद नाई ने 4 सप्ताह, जबकि मितेश भट्ट और रमेश चांदना ने 6 सप्ताह की मोहलत मांगी है। इन दोषियों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। 8 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों को बरी करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था। 

बता दें कि, साल 2002 में गुजरात में गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच को जला दिया गया था। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों की चपेट में बिलकिस बानो का परिवार भी आय गया। मार्च 2002 में भीड़ ने बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बानो उस समय 21 साल की थी और पांच महीने की गर्भवती थी। इस दौरान भीड़ ने उसकी तीन साल की बेटी सहित उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी थी जबकि बाकी छह लोग भाग गए थे। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने 11 लोगों को दोषी ठहराया था। 

Leave a Reply

Next Post

डीपफेक वीडिया का शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा हाल ही में एक डीपफेक वीडियो का मामला सामना आया है। सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट गेमिंग ऐप को प्रमोट करते नजर आ रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप