साइबर युद्ध से निपटने के लिए सेना ने बनाई साइबर विंग, कई और बातों पर भी हुआ अहम फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। साइबर और प्रौद्योगिकी आधारित चुनौतियों से निपटने तथा अत्याधुनिक संचार प्रणाली की बढ़ती जरुरत तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए सेना ने जल्द से जल्द कमान साइबर आपरेशन और स्पोर्ट विंग (CCOSW) संचालित करने का निर्णय लिया है। सेना की ओर से गुरुवार को जारी वक्तव्य में कहा गया है कि शीर्ष कमांडरों के हाल ही में संपन्न हुए सम्मेलन में सेना को हर पहलू से मजबूत तथा अत्याधुनिक बनाने के लिए सामरिक, प्रशिक्षण, मानव जन संसाधन और प्रशासनिक दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सम्मेलन में शीर्ष कमांडरों ने मौजूदा तथा उभरती सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा की।

सम्मेलन में सेना में किए जा रहे सुधारों, फोर्स स्ट्रक्चरिंग, आधुनिकीकरण, प्रौद्योगिकी और तीनों सेनाओं के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सेना में सुधारों की दिशा में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना अग्निपथ पर भी सभी पहलुओं से गहन चर्चा की गई। बातचीत के दौरान यह महसूस किया गया कि साइबर आधारित तथा प्रौद्योगिकी आधारित चुनौतियों को देखते हुए तथा अत्याधुनिक संचार प्रणाली की जरूरत तथा उसकी सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द से कमान साइबर आपरेशन और स्पोर्ट विंग (CCOSW) संचालित किए जाने की जरूरत है।

इसके अलावा सेना को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और उपकरणों से लैस करने के लिए मुख्य निदेशालय तथा ‘टेस्ट बेड फार्मेशन’ चिन्हित करने का भी निर्णय लिया गया। तकनीकी क्षेत्र में अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए तकनीकी एंट्री के जरिए भर्ती किए जाने वाले अधिकारियों के मौजूदा भर्ती मॉडल में अगले साल जनवरी से बदलाव करने का भी निर्णय लिया गया। सिमुलेटर से प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस साल 791 करोड़ रुपए की लागत से 435 सिमुलेटर खरीदने का भी निर्णय लिया गया। शहीद सैनिकों के विशेष बच्चों के कल्याण की दिशा में भी कदम उठाते हुए सेना बीमा कोष से उनके गुजारा भत्ते को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम बघेल ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा, कहा- बेकार नहीं जाएगी शहादत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 27 अप्रैल 2023। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी। और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर