अररिया के इस गांव में ‘रहस्यमयी बुखार’ से 3 बच्चों की मौत; जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अररिया 04 सितंबर 2024। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज गांव में ‘रहस्यमयी बुखार’ से पिछले तीन दिन में तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने हालांकि दावा किया है कि उनके बच्चों की मौत एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (दिमागी बुखार) के कारण हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। दिमागी बुखार को स्थानीय स्तर पर “चमकी बुखार” भी कहा जाता है।

खांसी-जुकाम और निमोनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित थे बच्चे
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान रौनक कुमार (4), अंकुश कुमार (2 महीने) और गौरी कुमार (7) के रूप में हुई है। रौनक कुमार की मौत शनिवार को हुई, जबकि अंकुश कुमार और गौरी कुमार की मौत क्रमशः रविवार और सोमवार को हुई। ग्रामीणों ने दावा किया कि रहस्यमयी बुखार से पीड़ित कई बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अररिया की जिलाधिकारी (डीएम) इनायत खान ने बताया कि पिछले तीन दिन में रानीगंज गांव में तीन बच्चों की मौत हुई है…परिवार के सदस्यों ने कहा है कि बच्चे खांसी-जुकाम और निमोनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। स्थिति का विश्लेषण करने और खांसी-जुकाम और निमोनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित अन्य मरीजों का पता लगाने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम गांव में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

“बच्चों की मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया”
जिलाधिकारी ने कहा, “बच्चों की मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है क्योंकि परिवार के सदस्यों ने पहले ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के तीन और बच्चे निमोनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और बच्चों की मौत का कारण का पता चिकित्सा विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।” 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा-आरएसएस नफरत फैला रहे हैं, हम मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं : राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 04 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बुधवार से अपना स्टार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को प्रचार में उतारा है। राहुल गांधी ने रामबन के संगलदान में चुनावी सभा को संबोधित […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड