केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगो को 1 अप्रैल से लगेगी कोरोना वैक्सीन , रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 23 मार्च 2021। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। 1 अप्रैल से देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है और इसके लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें कम से कम एक से डेढ़ साल तक और मास्क लगाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौर में कोरोना से लड़ाई में ढिलाई नहीं बरती जा सकती। फिलहाल देश भर में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है, जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकारण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

कई और टीकों को जल्द मिल सकती है मंजूरी

केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वैक्सीन में कमी के सवाल पर कहा कि देश में टीकों की पर्याप्त संख्या मौजूद है। उन्होंने कहा कि हमने चरणबद्ध तरीके से लोगों को वैक्सीन देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 45 साल से अधिक के सभी लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन कराएं और कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी देश में कई और कोरोना टीके ट्रायल के फेज में हैं और जल्द ही इन्हें मंजूरी मिल सकती है।

कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच रहेगा 4 से 8 सप्ताह का गैप

इस बीच कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच बढ़ाए गए गैप के बारे में भी प्रकाश जावड़ेकर ने बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और दुनिया भर के एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण करा लें क्योंकि यह कोरोना के खिलाफ एकमात्र कवच है। बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बीते करीब 15 दिनों में काफी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरप्रदेश सरकार ने बिना अनुमति सार्वजनिक कार्यक्रम जुलूस पर लगाया प्रतिबंध, पंचायत चुनाव और होली पर गाइडलाइन जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 23 मार्च 2021। योगी सरकार ने प्रदेश में होली का त्यौहार मनाने और पंचायत चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि कहीं भी बिना अनुमति कोई जुलूस नहीं निकालेगा। किसी भी जगह बिना प्रशासन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप