संतोष मिजगर व निहारिका रायज़ादा पर फिल्माया गया फिल्म “सपना ए रन ऑफ़ लव” का रोमांटिक गीत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग )

मुंबई 25 अक्टूबर 2024। मुम्बई की फिल्म सिटी में स्थित बॉलीवुड पार्क में हिंदी फिल्म “सपना – ए रन ऑफ लव” के एक खूबसूरत रोमांटिक गीत की शूटिंग पूरी हुई। यह गीत नायक संतोष मिजगर और मशहूर अभिनेत्री निहारिका रायजादा पर फिल्माया गया। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें संतोष मिजगर और निहारिका रायजादा के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार समीर अंजान भी मौजूद थे जिन्होंने इस फ़िल्म के गाने लिखे हैं। फ़िल्म में नेपाली अभिनेत्री प्रिंसी खतीवाड़ा, प्रसाद खंडेकर,श्री ,किरन कुमार ,शुभांगी लाटकर नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्माण स्टारक्राफ्ट मनोरंजन प्राइवेट लिमिटेड,गंधर्व एंटरप्राइजेज और एक्सेल ने किया है। निर्देशक विशाल गायकवाड़, संगीतकार डीएच हर्मोनी – एसआरएम एलियन, गीतकार समीर अंजान और डांस डायरेक्टर सुभाष नकाशे हैं। इस फिल्म का शूटिंग मुंबई नाशिक नेपाळ लंडन ,अमेरिका और यूरोप मी होगा। गीतकार समीर अंजान ने कहा कि फ़िल्म सपना की कहानी ने मुझे इसके गीत लिखने के लिए प्रेरित किया। कहानी अच्छी हो तो अपने आप सबकुछ अच्छा होता चला जाता है। रोमांटिक कहानी हो और उसमें मधुर गीत संगीत न हो, ऐसा संभव नहीं है। संतोष मिजगर ने मराठी सिनेमा में काफी काम किया है वह पहली बार हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं और बड़ी मेहनत, शिद्दत एवं लगन से यह फ़िल्म बना रहे हैं। फ़िल्म में 7 अलग अलग तरह के गाने हैं, मेरी कोशिश है कि श्रोताओं और दर्शकों को एक बार फिर मेलोडियस गीत के माध्यम से 90 के दशक में ले कर जाएं। मुझे विश्वास है कि फ़िल्म के गाने सभी को पसन्द आएंगे।

फिल्म के हीरो संतोष मिजगर ने मीडिया से कहा कि इस फ़िल्म की कहानी एक सिनेमा प्रेमी की है। कहानी ही इस फिल्म का मुख्य अभिनेता हिरो हैं। फ़िल्म में नेपाली अदाकारा प्रिंसि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और आपको बता दूं कि एक नेपाली हीरोइन को कास्ट करना कहानी की डिमांड है। मैं लिजेंड्री गीतकार समीर सर का बहुत आभारी हूँ जिनका आशीर्वाद हमको मिला है। उन्होंने फिल्म के खूबसूरत गाने लिखे हैं। जब उन्होंने कहानी सुनी तो कहा कि इस फ़िल्म के गाने लिखने में उन्हें मजा आएगा क्योंकि इसमे काफी मेलोडी है, 90 के दशक के संगीत का फील है। प्रेम कहानी में कॉमिक फ्लेवर भी है। प्रसाद खंडेकर ने सूत्रधार का रोल प्ले किया है। विशाल गायकवाड़ एक कुशल डायरेक्टर हैं जिन्होंने बढ़िया काम किया है। फ़िल्म में फीमेल मुख्य किरदार नैना का रोल निहारिका रायजादा ने किया है, वह भी अपनी भूमिका और इस पिक्चर को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने एक खास शॉट की वजह से यह फ़िल्म साइन की है जो दर्शक देखकर अचंभित रह जाएंगे।

संतोष मिजगर ने कहा कि सपना पूरा करने के लिए पैसा ही जरूरी नहीं है बल्कि मेहनत और जिद से सपने साकार होते हैं। मैंने निर्णय लिया था कि मैं पहले पैसे कमाऊंगा उसके बाद फ़िल्म में एक्टिंग करूंगा। अजय देवगन की फ़िल्म दिलवाले में जिस तरह का सपना का किरदार है उसी से इंस्पायर होकर फ़िल्म सपना की कहानी बुनी गई है। हीरो को सपना से प्रेरणा मिलती है। फ़िल्म की शूटिंग जारी है और जल्द ही इसे ऑडिएंस के सामने पेश करने का प्रयास है। नेपाली अभिनेत्री प्रिंसि ने कहा कि बहुत अच्छे ढंग से हम फ़िल्म सपना की शूटिंग कर रहे हैं।सेट पर हंसी खुशी वाला माहौल है। बचपन से मैं बॉलीवुड फ़िल्में और गाने देखती आ रही हूं, उसी से मैंने हिंदी भी सीखी। फ़िल्म सपना को लेकर काफी उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Next Post

अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएमआई) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 25 अक्टूबर 2024। भारत की पहली मिसेज वर्ल्ड और अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने सीजन 1 और सीजन 2 की विजेताओं की मौजूदगी में मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएम आई ) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की। जब प्रत्येक प्रतियोगी ने अपनी […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क