जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुलवामा 14 फरवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को CRPF के उन 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी, जो 2019 में इसी दिन पुलवामा जिले में हुए एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2019 के पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र हमेशा उनके अनुकरणीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा का ऋणी रहेगा।” दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक लक्षित हवाई हमला किया था।

Leave a Reply

Next Post

पूनम पांडे एक बार फिर मुसीबत में फंसी, मौत के फर्जीवाड़े आरोप में एक्ट्रेस पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली: पूनम पांडे एक बार फिर मुसीबत में फंस गई हैं, क्योंकि उनके सिर पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला मंडरा रहा है। यह कानूनी तूफान उनकी मौत को नकली बनाने के उनके हालिया स्टंट के बाद आया है, जिसने फैंस और इंडस्ट्री […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड