लंबा सफर तय करना है: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की चर्चा के बीच रविंद्र जडेजा का ट्वीट हुआ वायरल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए गुरुवार को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो गई। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में जडेजा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें लगाई गईं। इनमें कहा गया कि जडेजा की चोट गंभीर है और वह चार से छह महीने के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं और ऐसे में वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं। हालांकि इस संबंध में जडेजा ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन उन्होंने बुधवार को दो अलग-अलग ट्वीट्स के माध्यम से उन अटकलों को ख़ारिज किया। 

स्टार ऑलराउंडर रविंद्रजडेजा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा था, ‘फर्जी के दोस्त अफवाहों में विश्वास करते हैं। असली दोस्त आपके ऊपर विश्वास करते हैं।’ इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने टेस्ट टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘लंबा सफर तय करना है’।

33 वर्षीय जडेजा इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान दे रहे हैं। वह विदेशी दौरे पर टीम इंडिया की पहली पसंद रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चारों मैच खेले। जडेजा के करियर की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिनर ने अब तक 57 टेस्ट मैचों में 232 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी के साथ ही उन्होंने बल्ले से भी रन बनाए हैं। उन्होंने 17 अर्धशतक और एक शतक के साथ 2195 रन बनाए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

सबसे पिछड़ा है बिहार, विशेष राज्य का दर्जा दो; राज्यसभा में RJD ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पिछले दिनों राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उठाई थी। अब यह मांग गुरुवार को संसद में भी गूंजने वाली है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड