निर्माता निर्देशक राहील अली, संजय सैनी व तनुप्रिया सिंह परमार अभिनीत म्युज़िक वीडियो “तेरी गलियों में” रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 फरवरी 2023। निर्माता निर्देशक राहील अली, संगीतकर गायक टीनू पुरोहित और संजय सैनी व तनुप्रिया सिंह परमार के अभिनय से सजा खूबसूरत म्युज़िक वीडियो “तेरी गलियों में” बी 4यू द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुम्बई में इस सॉन्ग को भव्य रूप से लॉन्च किया गया जहां निर्माता निर्देशक राहील अली, संगीतकर गायक टीनू पुरोहित कलाकार संजय सैनी व तनुप्रिया सिंह परमार और कोरियोग्राफर मोना सय्यद मौजूद थीं। यहां गेस्ट के रूप में सोनिया सिंह राजपूत और केपी सिंह पाण्डेय मौजूद थे।यहां मीडिया की भी काफी संख्या देखी गई।गाने में मुख्य भूमिका निभा रहे संजय सैनी ने बताया कि यह एक बहुत ही खूबसूरत गीत है जिसमें तनुप्रिया के साथ आप लोगों को मेरी बेहतर केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। प्रोड्यूसर डायरेक्टर राहील अली का सबसे बड़ा योगदान है इस गाने को इतना अच्छा बनाने के लिए। कोरियोग्राफर मोना सय्यद ने भी इस प्रोजेक्ट को बखूबी डिज़ाइन किया। एक्ट्रेस तनुप्रिया सिंह परमार ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश से हैं उनका यह पहला सॉन्ग है जिसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस सॉन्ग के निर्माता निर्देशक राहील अली सहित अपने को स्टार संजय सैनी का शुक्रिया अदा किया। संगीतकार और गायक टीनू पुरोहित ने कहा कि इस गाने की धुन बड़ी प्यारी है जो यूथ के साथ साथ सभी लोगों को पसन्द आ रहा है। दरअसल यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। हम आगे भी इसी टीम के साथ कुछ और गाने कर रहे हैं।

कोरियोग्राफर मोना सय्यद ने कहा कि हमने इस सॉन्ग का फ़िल्मांकन मुम्बई में ही किया था। दोनों लीड एक्टर्स ने खूब मेहनत की है। सॉन्ग के डीओपी अज़हर शेख, गीतकार चंद्रपाल कुशवाहा, सह निर्माता केपी पाण्डेय, को-ऎक्ट्रेस स्मृति हैं।

Leave a Reply

Next Post

रेवलॉन टॉप स्पीड ने भारत में पैकेजिंग मेकओवर किया-विल पुघ

शेयर करेरेवलॉन टॉप स्पीड ने पूरे भारत में लाखों लोगों का विश्वास हासिल किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 19 फरवरी 2023। वैश्विक सौंदर्य ब्रांड रेवलॉन का भारत में बालों के रंग का एक मजबूत पोर्टफोलियो है और यह बालों के रंग के ब्रांडों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव