पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण के मतदाताओं का आभार जताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रचंड मतो से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 नवंबर 2024। दक्षिण विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये दावा किया कि दक्षिण की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। मतदान केंद्रों के बाहर कांग्रेस के पंडालों में उमड़े जन समुदाय से साफ हो रहा था, जनमत कांग्रेस के पक्ष में है। यहां से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे चुनाव अभियान को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, हमारे सभी बडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए थे। एक ओर जहां कांग्रेस की एकजुटता दिख रही थी, वही भाजपा का बिखराव भी जन चर्चा का विषय बना हुआ था। केवल एक खेमा भाजपा का चुनाव प्रचार करते हुए दिख रहा था वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक चुनाव प्रचार से दूर थे। मतदान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा जनता बदलाव के लिए मतदान किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव का प्रमुख मुद्दा सक्रिय बनाम निष्क्रिय है, भाजपा के प्रत्याशी को जनता ने अनेको अवसर दिया, महापौर रहे, आरडीए अध्यक्ष रहें, सांसद रहे लेकिन इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बाद भी वे अपने एक भी उपलब्धि पूरे चुनाव अभियान में जनता को नही बता पाये। हमारा प्रत्याशी युवा है, सक्रिय है, जुझारू है जनता आकाश शर्मा को विधायक बना कर युवा को प्रतिनिधित्व का अवसर देने मतदान किया।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस और छात्रों की जबरदस्त नोकझोंक-हाथापाई, बैरिकेड तोड़े; तनावपूर्ण स्थिति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 14 नवंबर 2024। प्रयागराज में अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई हो रही है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। मौके पर भारी फोर्स मौके पर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही