मध्य प्रदेश के रुझानों पर गदगद हुए शिवराज , लगाए भारत माता की जय के नारे, किया जीत का दावा…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 03 दिसंबर 2023। । मध्य प्रदेश में मतगणना अभी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा भारत माता की जय जनता जनार्दन की जय आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और आदरणीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से उन्होंने शुभकामनाएं भी दी हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की और वह लोगों के दिलों को छू गई। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल इंजन सरकार ठीक है।” केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने भी लोगों के दिलों को छू लिया। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया… मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हमारे प्रति लोगों का प्यार हर जगह दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश में भाजपा बढ़त की ओर है, कांग्रेस फिलहाल पीछे चल रही है । मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। गिनती शुरू होते ही रुझान भी आना शुरू हो गए। इन रुझानों पर कमलनाथ ने कहा है कि मैंने अभी तक रुझान नहीं देखे हैं। लेकिन मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब, बघेल के 13 में से 9 मंत्री हार की कगार पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, तथा राज्य के नौ मंत्री अपनी सीट पर पीछे हैं. राज्य में बघेल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान