अपना फैमिली फोटो पर शाहरुख ने किया कमेंट, बोले- यार गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। सुपरस्टार शाहरुख खान शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं. उनकी पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैमिली फोटोज या फिर वीडियोज पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फैमिली फोटो की पोस्ट की थी, जिस पर अब शाहरुख खान ने ऐसा कमेंट किया है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान

गौरी खान ने बीते रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह पति शाहरुख खान और तीनों बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान के साथ नजर आ रही हैं. सभी ब्लैक आउटफिट्स में कमाल के दिख रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा, ‘फैमिली जो घर बनाती है’. इस फोटो पर कमेंट करने से कमेंट करने से शाहरुख खान खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने लिखा, ‘यार हमारे बच्चे कितने सुंदर हैं गोरी’. शाहरुख खान के इस कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मालूम हो कि शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी रचाई थी. इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था. शादी के 6 साल बाद आर्यन खान का जन्म हुआ था. इसके बाद सुहाना खान और सबसे छोटे लाडले अबराम खान का जन्म हुआ।

शाहरुख खान की फिल्में

गौरतलब है कि शाहरुख खान इस समय अपनी अगली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें उनके अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे सितारे नजर आएंगे. ये एक एक्शन फिल्म है, जो जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘जवान’ का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. इस मूवी ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसके अलावा शाहरुख खान के पास डंकी फिल्म है जिसे राजकुमार हिरानी बना रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जब वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा तब ही दिल्ली जाऊंगा : मोहन मरकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता एक बार फिर से दिल्ली दरबार में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को ही सूरत से दिल्ली रवाना हुए और इस वक्त वे दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले